झूला ऑपरेटर पर नशे में रहकर झूला चलाने के आरोप लग रहे हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने देखा कि झूले की ट्रॉली का एक बोल्ट ढीला है।इस बारे में झूले के ऑपरेटर को सतर्क भी किया, लेकिन नशे में होने की वजह से उसने फौरी तौर पर कोई कदम नहीं उठाया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने झूले के ऑपरेटर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।