3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: बाढ़ पीड़ितों के लिए आई राहत सामग्री की बोरियां कंधे पर उठाते दो आईएएस अफसरों की तस्वीरें वायरल

केरल के दो आईएएस अफसरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वे बाढ़ पीड़ितों के लिए आई राहत सामग्री की बोरियां कंधे पर उठाते दिख रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:48 PM IST

kerala flood

केरल: बाढ़ पीड़ितों के लिए आई राहत सामग्रियों की बोरियां कंधे पर उठाते 2 आईएएस अफसरों की तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। केरल में जल प्रलय ने तबाही मजाई हुई है। जहां भी नजर दौड़ाए बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ से मची तबाही का आज 12 दिन है। इन 12 दिनों में अब तक 400 से ज्‍यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं, सरकार की तरफ से राहत बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस बीच बाढ़ से तबाह हो चुके केरल के दौ आईएएस अधिकारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां के दो आईएएस ऑफिसर बाढ़ राहत सामग्री की बोरियां ढोते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-केरल: आगामी चार दिनों तक भारी बारिश से राहत की उम्‍मीद, रिलीफ कैंप में पहुंचे सात लाख लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

बता दें कि ये दोनों मजबूर नहीं बल्कि आईएएस ऑफिसर हैं। इनका नाम वायनाड़ कलक्टर जी. राजा मनक्कियम और अतिरिक्त जिला कलेक्टर एनएसके उमेश हैं। वायरल तस्वीरों में ये दोनों अपने कंधे पर केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए आई हुईं राहत सामग्री की बोरियां अपने कंधे पर लाद कर कलेक्ट्रेट परिसर में रख रहे थे। फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आईएएस ऑफिसर को फोटो में बोरियां उठाता देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

अब तक 400 लोगों की मौत

केरल प्राकृतिक आपदा में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम और सीएम पिनरायी विजयन से बात की और स्थिति की जानकारी ली। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया था। बता दें कि केरल में करीब सौ वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ की वजह से आठ अगस्त से अब तक 210 लोगों की जान जा चुकी है और 29 मई को राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आने के बाद से अब तब करीब 400 लोगों अपनी जान गवां चुके हैं।

केंद्र की तरफ से 600 करोड़ की सहायता राशि

केंद्र की तरफ से बाढ़ प्रभावित केरल को 600 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के दौरे के बाद 500 करोड़ की मदद का ऐलान किया था। इसके बाद फिर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 100 करोड़ की अन्य सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं, बिहार, दिल्ली, बंगाल सहित कई राज्यों ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए केरल को 10 करोड़ की सहायता राशि देने की घोेषणा की है।