3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: आगामी चार दिनों तक भारी बारिश से राहत की उम्‍मीद, रिलीफ कैंप में पहुंचे सात लाख लोग

सीएम विजयन ने केंद्र सरकार, राज्यों और सीएम रिलीफ फंड के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वाली जनता का आभार जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 Aug 2018, 8:59 AM IST

kerla floods

केरल: आगामी चार दिनों तक भारी बारिश से राहत की उम्‍मीद, रिलीफ कैम्प में पहुंचे सात लाख लोग

नई दिल्‍ली। केरल में भीषण बाढ़ की वजह से मची तबाही का आज 12वां दिन है। इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक 400 से ज्‍यादा लोगों की मौतें हुई हैं। मौसम‍ विभाग ने आगामी चार दिनों भारी बारिश से राहत की संभावना जताई है। इस आपदा में बचावकर्मियों ने अभी तक 22,034 लोगों को बचाया गया है। पूरे राज्य में 5645 राहत शिविर बनाए गए हैं। करीब सात लाख, 24 हजार 649 लोगों को इन राहत कैंपों में रखा गया है।

पुनर्वास पर जोर
बारिश रुकते ही एनडीआरएफ और अन्‍य एजेंसियों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं। केरल में हो रही मूसलाधार बारिश में रविवार को 13 और लोगों की जान चली गई जिससे पिछले दस दिनों में बारिश से मरने वालों की संख्या 370 पार गई है। सीएम पिनरायी विजयन ने कहा कि बाढ़ के पानी में फंसे अधिकतर लोगों को बचा लिया गया है और अब उनके पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। करीब दो हफ्ते तक लगातार बारिश के बाद राज्य के अधिकतर हिस्से में रविवार को बारिश से राहत मिली और कई जिलों में रेड अलर्ट वापस ले लिया गया है।

प्राकृतिक आपदा में 400 लोगों की मौत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम और सीएम पिनरायी विजयन से बात की और स्थिति की जानकारी ली। केरल में करीब सौ वर्षों में आई सबसे भीषण बाढ़ के कारण आठ अगस्त से अब तक 210 लोगों की जान जा चुकी है और 29 मई को राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आने के बाद से अब तब करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है। बारिश के कारण 80 से ज्यादा बांधों को खोलना पड़ा जिससे बाढ़ आ गई जबकि बारिश से भूस्खलन भी हुआ। बुरी तरह प्रभावित जिलों में इडुक्की, मलप्पुरम और त्रिशूर शामिल हैं।

सीएम ने जताया आभार
केरल के सीएम पी विजयन ने रेस्क्यू में जुटी टीमों, केंद्र सरकार, राज्यों और सीएम रिलीफ फंड के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वाली आम जनता का आभार जताया। विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार ने अधिक मदद का आश्वासन दिया है। विजयन ने कहा कि प्रदेश में 221 ब्रिज तबाह हो गए हैं और सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से ही सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अस्थाई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही विजयन ने जनता से अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी फोन पर उनसे बाढ़ के हालातों की जानकारी ली है।