
एमबीए डिग्रीधारक समेत तीन युवाओं ने थामी आतंक की राह, परिजन बोले- लौट आओ बेटे
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के तीन युवाओं ने आतंक का दामन थामा है। आतंकी सगंठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुए तीनों युवक पड़े लिखे बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक के पास एमबीए की डिग्री भी है। तीनों लोगों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दहशतगर्दों के साथ मिलने पर उनका परिवार सदमे में है।
फोटो हुई वायरल
मीडिया में आई खबरों के अनुसार डोडा घट क्षेत्र के फुरकान आबाद मोहल्ला निवासी हारून अब्बास वानी पुत्र गुलाम अब्बास का ए.के.-47 राइफल सहित एक फोटो वायरल हो रहा है, जिस पर लिखा है कि वह 1 सितम्बर को हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो चुका है। फोटो के वायरल होते ही डोडा स्थित उसके घर पर स्थानीय लोग और पुलिस व सेना के अधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हारून ने एम.बी.एम. की है और वह श्रीनगर में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। उसकी वायरल हुई फोटो के संदर्भ में पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है। वहीं शोपियां के चिपुरा निवासी भट आमिर पुत्र अब्दुल को अबू हुजैफा नाम दिया गया है। तीसरा युवक उमर धोबी पुत्र गुलाम मोहियुद्दीन निवासी पिंजोरा शोपियां है। दोनों बीए फर्स्ट ईयर के छात्र हैं। बता दें कि तीनों के आतंकी संगठन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
सदमे में परिवार
आतंक की राह थामने वाले तीनों युवक पढ़े-लिखे हैं। हारुन एमबीए का छात्र रह चुका है। परिजनों के अनुसरा हारुन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर जम्मू में काम करता था। कुछ दिन के बाद उसके छोटे भाई की शादी थी। पूरा परिवार सदमे में है। हारुन के घरवालों ने घर लौटने की अपील की है। मीडिया से बात करते हुए मां समेत परिवार के लोगों ने कहा है कि, " 4 माह गुजर गए हैं। वह शिक्षित युवक है। उसे लौट आना चाहिए और अपने परिवार का ख्याल रखना चाहिए, उसकी मां बीमार हैं। इससे अल्लाह खुश नहीं होगा। " बता दें इस साल अब तक 140 युवक आतंक की राह थाम चुके हैं।
Published on:
4 Sep 2018, 8:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.