27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में Kovid-19 से मरने वालों में 30% तबलीगी जमात के लोग : हेल्थ मिनिस्ट्री

निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद 23 राज्यों में मरीजों की संख्या में तेजी से हुआ इजाफा 14, 378 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में से 4, 291 मामले जमात से जुड़े लोगों के कोरोना से मरने वालों में 75.5% मामले 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Apr 2020, 1:03 PM IST

0db97650-4129-4a54-ae45-811ed4ca27f2.jpg

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus ) से अभी तक कुल 488 लोगों की मौत हुई हैं। इनमें से 30% मामले तबलीगी जमात मरकज ( Tablighi Jamaat Markaj ) से जुड़े लोगों के हैं। बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज का अयोजन मार्च में हुआ था।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरकज की घटना के बाद 23 राज्यों में मरकज से जुड़े मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। अभी तक 14,378 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में से 4,291 मामले जमात से जुड़े लोगों के हैं। यानि 29.8% मरीज से निजामुद्दीन मरकज से जुड़े लोगों के हैं।

इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर जमात से जुड़े लोगों की संख्या कम है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान मे कहा गया है कि 40 हजार ऐसे लोगों को क्वारनटाइन किया गया है जिनका संबंध सीधे निजामुद्दीन मरकज से है या उससे जुड़े लोग हैं।

MEA ने कुवैत में रहने वालों के लिए आपातकालीन प्रमाण पत्र शुल्क किया माफ, 25k लोगों को

हेल्थ मिनिस्ट्री ( Health Ministry ) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविद-19 ( Covid-19 ) से मरने वालों की औसत दर 3.3 फीसदी है। इनमें से 75.5 फीसदी मामले 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की है। जबकि 83.3 फीसदी मामलों में मृतक दो से ज्यादा बीमारियों से गंभीर रूप से गसित पाए गए हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 14.4% मामले 45 साल, 10.3% 45 से 50 साल, 33.1% लोग 60 से 75 साल और 42.2% लोग 75 साल से ज्यादा उम्र के हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है। ये लोग इलाज के दौरान दो या उससे ज्यादा गंभीर बीमारियों ग्रसित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े अधिकतर मामले राज्यों से जुड़े हुए हैं। तमिलनाडु में 84%, तेलंगाना में 79%, दिल्ली में 63%, उत्तर प्रदेश 59% और आंध्रप्रदेश से 61% है।

केरल के शोध संस्थान को मिली बड़ी सफलता, COVID-19 का बनाया सस्ता टेस्ट किट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोविद-19 के 14, 378 संक्रमित मरीज हैं। इनमे से 1,992 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। उपचार से ठीक होने वाले मरीजों का औसत प्रतिशत 13.85% फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 43 लोगों को मौत हुई है। जबकि 480 नए मरीज सामने आए हैं।