कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। गांधी के साथ इस संवाद बैठक में इतिहासकार इरफान हबीब,सामाजिक कार्यकर्ता इलियास मलिक, कारोबारी जुनैद रहमान, ए एफ फारूकी, अमीर मोहम्मद खान, वकील जेड के फैजान, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट फराह नकवी सहित कई दूसरे लोग भी शामिल रहे। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद सलमान खुर्शीद ने बताया कि कई मुद्दों पर बात हुई। कांग्रेस का लक्ष्य है कि 2019 चुनाव के मद्देनजर सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की जाए। मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात को बीजेपी ने इसे 2019 का गठजोड़ बताया। गिरीराज सिंह ने कहा है कि 'वोट बैंक के हिसाब से राजनीति करती है कांग्रेस'