दरअसल, अमरिंदर सरकार आज विधानसभा में नए कृषि कानून के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में है। लिहाजा, आप के विधायकों ने मंगलवार को प्रस्तावित बिल की कॉपी की मांग की थी। लेकिन, सरकार की ओर से उन्हें कॉपी की प्रतियां नहीं दी गई। इसलिए, नाराज होकर सभी विधायक रातभर सदन में ही रुक गए। विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कृषि कानून के खिलाफ सरकार जो बिल लाएगी, उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी। लेकिन, बिल की कॉपियां उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं अन्य विधेयक की कॉपियां भी आप विधायकों को नहीं दी गई है। लिहाजा, आप विधायक इस मुद्दे पर किस तरह चर्चा करेंगे और उसपर बहस होगी।