थल सेना प्रमुख ( Army Chief Bipin Rawat ) श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में बदले माहौल के अनुरूप सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। खासकर अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद कश्मीर घाटी के हालात का जायजा लेने सेना प्रमुख बिपिन रावत ( Army Chief Bipin Rawat ) श्रीनगर का आज दौरा करेंगे। सेना प्रमुख बिपिन रावत दुश्मनों की साजिशों से निपटने और सुरक्षा बलों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।