नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक बार फिर बाधित हो गई। खबर है कि कश्मीर के दक्षिण भाग में हुए भूस्खलन से गुरुवार को भी अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। भूस्खलन और लगातार हो रही बारिश की वजह से दोनों मार्गों, बालटाल और पहलगाम से यात्रा को स्थगित कर दिया गया है हांलाकि कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएं दे रही हैं।