टीका लग भी गया और पता भी नहीं चला
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को टीका लगाने वाली दिल्ली एम्स में कार्यरत सिस्टर पी निवेदा ने कहा, 'सर (पीएम मोदी) को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, दूसरी खुराक 28 दिनों में दी जाएगी, टीका लगने के बाद उन्होंने हमसे पूछा कि आप लोग कहां से हैं और उन्होंने (पीएम मोदी) कहा- लगा भी दी, पता भी नहीं चला।'