नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के खिलाफ लड़ाई में रविवार रात 9 बजेे देशवासियों ने जबर्दस्त एकजुटता दिखाई। देशभर में लोगों ने अपने घरों की बत्तियां बंद कर दीं और दिया, मोमबत्ती, मोबाइल टार्च जलाकर यह संदेश दिया। दिवाली से पहले ही देश में एक बार दिवाली जैसा ही माहौल दिखाई दिया। वहीं, देश के नेताओं ने भी इस 9 मिनट को दिवाली को न केवल सेलिब्रेट किया, बल्कि दिया व मोमबत्ती जलाकर देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलालकर चलने का संदेश भी दिया।