आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन दोबारा से सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को हीरो साबित करने की कोशिश कर रहा है। बुरहान वानी की बरसी पर हिज्बुल ने कश्मीर के उन युवाओं की लिस्ट जारी की,जो आतंक का दामन थाम चुके हैं। इसके जरिए आतंकी गुट यह जताना चाहता है कि बड़ी संख्या में कश्मीरी युवा आतंक के रास्ते पर आ रहे हैं। मीडिया के अनुसार हिज्बुल ने लोगों को आकर्षित करने के लिए एक सूचना जारी की है। इनमें से कई ऐसे लोग हैं,जिनके बारे में पुलिस को पहले से जानकारी थी। आतंकी गुट सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि कश्मीर में हर कोई अलग-थलग हो चुका है और वे आतंकवाद की ओर बढ़ रहे हैं।