10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीति आयोग की बैठक में एलजी के शामिल होने पर गलत ट्वीट कर फंसे केजरीवाल

केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी से पूछा है कि आखिर किस संवैधानिक प्रावधान के तहत दिल्ली के उप राज्यपाल को मुख्यमंत्री के बदले नीति आयोग की बैठक में जाने का अधिकार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:27 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के एलजी अनिल बैजल के नीति आयोग के बैठक में शामिल होने के ट्वीट के झूठा साबित होने पर वह फिर से निशाने पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'दिल्ली के एलजी नीति आयोग के बैठक में शामिल हो रहे हैं। आखिर वह किस हक से नीति आयोग की बैठक में शामिल हो रहे हैं।'

LIve: पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल शमिल नहीं

नीति आयोग के सीईओ ने किया खंडन

नीति आयोग के सीईओ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि यह खबर पूरी तरह गलत है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के एलजी नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने ट्वीट किया कि यह पूरी तरह गलत खबर है, दिल्ली के उप राज्यपाल नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी से पूछा है कि आखिर किस संवैधानिक प्रावधान के तहत दिल्ली के उप राज्यपाल को मुख्यमंत्री के बदले नीति आयोग की बैठक में जाने का अधिकार है।

महिला मरीजों को बेहोश कर डॉक्टर और कंपाउडर करते थे... जान कर उड़ जाएंगे होश... !

पहले भी लगे हैं आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पहले भी झूठी खबरों को ट्वीट करआ आरोप लगता रहा है।पहले भी ऐसे मौके आये हैं जब उन्होंने किसी खबर का दावा किया लेकिन बाद में वह खबर झूठी निकली। केजरीवाल के इस ट्वीट के 'झूठा' साबित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उन पर हमले तेज कर दिए हैं। दिल्ली सचिवालय में उनके खिलाफ धरने बैठे भाजपा ने जहां उनसे माफी की मांग की है वहीं कांग्रेस ने उनके इस कदम को भाजपा और आप के बीच सांठ गांठ कहकर खारिज कर दिया है।