23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अविनाश पांडे हो सकते हैं गुजरात कांग्रेस प्रभारी

वर्ष 2017 में जब अशोक गहलोत गुजरात कांग्रेस के प्रभारी थे तब कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी गहलोत अहम भूमिका में हो सकते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 15 Jun 2021, 3:47 PM IST

congress.jpg

congress

नई दिल्ली। अगले वर्ष के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजीव सातव की मृत्यु के बाद अब तक गुजरात कांग्रेस का प्रभारी नहीं बनाया गया है। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी के रूप में अनिवाश पांडे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर ट्रस्ट घोटाले के मामले पर बोली शिवसेना, कहा-पीएम मोदी इन आरोपों पर जवाब दें

हालांकि गुजरात में कांग्रेस का जो भी प्रभारी होगा वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नजदीकी हो सकता है। पांडे के साथ-साथ मोहन प्रकाश के नाम की चर्चा भी गुजरात प्रभारी के रूप में चल रही है। इस सप्ताह गुजरात कांग्रेस प्रभारी के नाम पर मुहर लग सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में जब अशोक गहलोत गुजरात कांग्रेस के प्रभारी थे तब कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी गहलोत अहम भूमिका में हो सकते है।

यह भी पढ़ें : नए आईटी नियमों को लेकर चल रहे टकराव के बीच संसदीय समिति ने ट्विटर को किया तलब, इन मुद्दों पर होगी बात

प्रशांत किशोर को दी जा सकती है जिम्मेदारी
गुजरात में दो दशक से भी ज्यादा वक्त से सत्ता से दूर कांग्रेस की नैया पार कराने की जिम्मेदारी चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को सौंपी जा सकती है। गुजरात में अगले वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव होने हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव के साथ -साथ स्थानीय निकाय चुनाव में लगातार करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी का संगठन भी भाजपा के मुकाबले कमजोर माना जा रहा है।