अब अयोध्या ( Ayodhya ) में भूमि पूजन के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ( Ram Mandir Trust ) को पीएमओ से मंजूरी का इंतजार है। पीएम से हरी झंडी का इंतजार इसलिए है कि ट्रस्ट ने भूमि पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी को शामिल होने की इच्छा जताई है। ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि 3 और 5 अगस्त को भूमि पूजन के लिए पीएमओ को सुझाव दिया गया है।