नई दिल्ली। अयोध्या की विवादित जमीन के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। गौरतलब है कि फिलहाल शीर्ष कोर्ट 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आए फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गईं 13 अपीलीय याचिका पर सुनवाई कर रही है। हाईकोर्ट ने अयोध्या में विवादित जमीन के तीन तरह के विभाजन को अनिवार्य किए जाने का फैसला सुनाया था। यहां जमीन विवाद निर्मोही अखाड़ा, रामलला और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच है, इसे लेकर लंबे समय से विवाद जारी है, जिसमें कई राजनीतिक पक्ष भी है।