2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाबा का ढाबा’ संचालक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर लगाया बड़ा आरोप, डिप्रेशन के लिए ठहराया दोषी

'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने दिल्ली पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है, हालांकि, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। लेकिन पुलिस कथित YouTubers की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने उसे कॉल किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Jun 2021, 6:36 PM IST

baba_ka_dhaba.png

'Baba Ka Dhaba' Operator Kanta Prasad Blames on YouTubers For Forcing Him Into Depression

नई दिल्ली। लॉकडाउन में एक वायरल वीडियो के साथ ही पूरे देश में रातों-रात चर्चा में आए 'बाबा का ढाबा' संचालक कांता प्रसाद ने अब यूट्यूबर्स पर फिर से आरोप लगाए हैं। आत्महत्या का प्रयास कर चुके कांता प्रसाद ने कुछ यूट्यूबर्स पर आरोप लगाए हैं कि YouTuber गौरव वासन से माफी मांगने के लिए उनपर दबाव बनाया गया था, जिसकी वजह से वे डिप्रेशन में आ गए।

कांता प्रसाद ने दिल्ली पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है, हालांकि, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। लेकिन पुलिस कथित YouTubers की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने उसे कॉल किया था। फिलहाल, 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें :- बाबा का ढाबा के मालिक ने मांगी माफी, कहा- चोर नहीं था यूट्यूबर गौरव

डीसीपी (दक्षिण जिला) अतुल कुमार ठाकुर ने एक बयान में कहा कि 81 वर्षीय कांता प्रसाद की हालत स्थिर है और वह घर वापस आ गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शुरुआत में वह वेंटिलेटर पर थे और फिर गहन चिकित्सा इकाई में थे।' मालूम हो कि कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद कांता प्रसाद को पिछले सप्ताह गंभीर हालत में सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यूट्यूबर्स पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, कांता प्रसाद का बयान गुरुवार को दर्ज किया गया था जहां उन्होंने दावा किया था कि कई यूट्यूबर्स ने उन्हें फोन किया और वासन से माफी मांगने के लिए कहा गया, जिसके बाद से वे डिप्रेशन में थे। इससे पहले कांता प्रसाद के बेटे करण ने भी पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने शराब पीने के साथ नींद की गोलियां खाई थीं। परिवार ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने व्यवसाय को लेकर उदास थे।

कांता प्रसाद की पत्नी बादामी देवी ने कहा कि उन्होंने मालवीय नगर में अपना नया रेस्तरां बंद कर दिया था, जो पिछले साल दिसंबर में खुला था, और सड़क किनारे अपने पुराने स्टॉल पर वापस चला गया क्योंकि नए प्रतिष्ठान को चलाने की लागत लगभग 1 लाख रुपये थी, जबकि आय थी केवल 30,000 रुपये के आसपास।

क्या है पूरा मामला?

मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में कांता प्रसाद ने YouTuber गौरव वासन के खिलाफ कथित रूप से धन के दुरुपयोग के लिए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की थी जो कि कांता और उनकी पत्नी की मदद के लिए जुटाए गए थे।

यह भी पढ़ें :- Baba ka dhaba को मशहूर करने वाले यू-ट्यूबर के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत केस हुआ दर्ज, लगे धोखाधड़ी के आरोप

वासन ने पिछले साल 7 अक्टूबर को कांता प्रसाद और उनकी पत्नी का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर साझा किया था। साथ ही मदद के लिए अपील की थी। इस वीडियो में कांता प्रसाद और उनकी पत्नी रोते हुए दिखाए गए हैं और वे ये कह रहे हैं कि उनके पास कोई ग्राहक नहीं है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रसाद के भोजनालय में कई लोग आए और पैसे दान किए। इसके बाद एक बार कांता प्रसाद ने मीडिया को बताया था कि गौरव ने उन्हें सिर्फ 2 लाख रुपये का चेक दिया है। उन्होंने ये भी कहा था कि गौरव ने उन्हें बताया कि लोग सिर्फ सेल्फी लेने आए थे और वीडियो के कारण उनकी बिक्री नहीं बढ़ी थी।