28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / देश में बढ़ती महंगाई पर बाबा रामदेव ने जताई चिंता, पीएम मोदी को दी नसीहत

देश में बढ़ती महंगाई पर बाबा रामदेव ने जताई चिंता, पीएम मोदी को दी नसीहत

बाबा रामदेव ने देश मे बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मोदी को मंहगाई की आग बुझानी पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 13 Sep 2018, 7:13 PM IST

नई दिल्लीः योग गुरु बाबा रामदेव ने देश में बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई है। रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंहगाई की आग बुझानी पड़ेगी। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह बीजेपी को भारी पड़ेगा। क्योंकि 2019 का महासंग्राम नजदीक है। एक सवाल के जवाब में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में अच्छे दिन कब आएंगे यह प्रधानमंत्री मोदी से पूछेें। रामदेव ने कहा कि हम देश में अच्छे दिन लाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजनीति में आने से इनकार
राजनाति में आने से इनकार करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं बनना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं सर्वदलीय हूं और निर्दलीय भी हूं। रामदेव ने कहा कि देश किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है। बाबा ने कहा कि देश में राजनीतिक विद्वेष की भावना बहुत गहरी हो चली हैं। मुझे लगता है अभी देश में लोकतंत्र का शैशव काल चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं न तो सत्ता पक्ष का प्रवक्ता हूं और न ही विपक्ष का नेता, इसलिए जो सही लगेगा वही बोलूंगा।

ये भी पढ़ेंःbaba ramdev Fair: बाबा रामदेव मेला चढ़ा परवान, डीजे की आवाज पर यों चला कानून
स्वदेशी मंत्र से आगे बढ़ें लोग- रामदेव
देश में कमजोर हो रहे रुपए पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सिर्फ रुपया ही नहीं देश की साख भी गिरी है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वदेशी मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। रामदेव ने कहा कि उन्होंने देश को विदेशी कंपनियों के लूट से बचाया है। बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर आक्रामक है। अभी हाल में ही विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को लेकर भारत बंद बुलाया था।