नई दिल्ली। केंद्र ने ऑक्सीजन, ऑक्सीजन से संबंधित उपकरणों और वैक्सीन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी। यह निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय घरों और अस्पतालों में मौजूद कोरोना के मरीजों की देखभाल के लिए मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाने की आवश्यकता है।