11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की जान को खतरा, जल्द भर्ती करने की गुहार

Bhim Army प्रमुख Chandrashekhar Azad के डॉक्टर को उनकी जान की चिंता ट्वीट कर दी जानकारी, चंद्रशेखर को कई गंभीर बीमारियां जल्द भर्ती नहीं किया तो जा सकती है जान
less than 1 minute read
Google source verification
Chandrashekhar azad

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( delhi ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दरियागंज में हिंसा के आरोप में जेल में बंद भीम आर्मी ( bhim army ) के चीफ चंद्रशेखर आजाद ( ChandraShekhar Azad ) को लेकर डॉक्टर बड़ा पोस्ट किया है। डॉक्टर के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

चंद्रशेखर के डॉक्टर हरजित सिंह भट्टी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। आपको बता दें कि चंद्रशेखर को दरियागंज में हुई हिंसा मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था।

देशभर में मौसम फिर लेगा करवट, कई राज्यों में बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

साल की शुरुआत में भी बीजेपी को लगा सबसे बड़ा झटका, 100 मुस्लिम नेताओं ने छोड़ी पार्टी

तो रुक जाएगी चंद्रशेकर की ह्दय गति
भट्टी ने शुक्रवार रात को गृह मंत्री अमित शाह से चंद्रशेखर को एम्स में भर्ती कराने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द सही इलाज नहीं मिला तो चंद्रशेखर की हृदय गति भी रुक सकती है।

चंद्रशेखर के डॉक्टर हरजित सिंह भट्टी ने इस संबंध में कई ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में डॉक्टर ने लिखा है कि आजाद की इस बीमारी का इलाज पिछले एक साल से जारी है, जिसमें उन्हें हर सप्ताह दो बार फ्लेबोटॉमी (एक विशेष प्रकार की जांच) की जरूरत होती है। यह जांच समय पर नहीं हुई तो मर्ज बढ़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग