ग्रामीण तारकेश्वर कहते हैं कि स्कूल में ठहरे बाराती खुद खाना बना रहे हैं और लड़की वाले व मुहल्ले के लोग भी उसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को स्वयंसेवी संगठन अल हक फाउंडेशन एवं 14 अप्रैल को सोशल ग्रुप ''अनुभव जिंदगी का' के द्वारा बारातियों को आटा, चावल, आलू, तेल मसाला, सब्जी, साबुन, बिस्किट आदि उपलब्ध कराया गया है। मांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलकमल ने कहा कि यह सामाजिक पहलू है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण बारात वापस नहीं जा पा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें एक स्कूल में ठहराया है। उन्होंने कहा कि वे सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।