परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में चप्पल पहननी होगी और चेहरे पर मास्क लगाना होगा। उन्हें हैंड सैनिटाइज़र ले जाना होगा और परीक्षा केंद्र से परीक्षा हॉल तक सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन करना होगा। सभी उम्मीदवारों को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ और अन्य को परीक्षा केंद्र में ले जाने की मनाही है। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।