17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जंगलों में फैला Bird Flu, कई प्रजातियों पर मंडराया खतरा

कोरोना संकट के बीच तेजी से बढ़ रहा Bird Flu का खतरा अब जंगलों में भी पैर पसार रहा एवियन इन्फ्लुएंजा 10 से ज्यादा राज्यों में हो चुकी है पुष्टि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Jan 2021, 2:38 PM IST

Bird Flu

अब जंगलों में पैर पसार रहा बर्ड फ्लू

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी से जंग के बीच जहां वैक्सीन के आने से देशवासियों ने थोड़ी राहत ली है। वहीं अब बर्ड फ्लू ( Bird Flu )का खतरा लगातार बढ़ रहा है। खास बात यह है कि बर्ड फ्लू ने कई राज्यों में बढ़ने के साथ-साथ अब जंगलों में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। कई लुप्त हो रही प्रजातियों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा फैलने की पुष्टि अब तक हो चुकी है। इनमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है। लेकिन इस बीच जंगलों की ओर बर्ड फ्लू के फैलने से हर किसी की चिंता बढ़ गई है।

देश के 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, जानिए आपके राज्य को कितने मिले डोज

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय (Environment Ministry) के मुताबिक अब एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू हिमाचल प्रदेश, गुजरात, केरल के जंगलों और संरक्षित इलाकों में भी मिल चुका है। यहां कई प्रवासी बत्तख संक्रमित पाई गई है, जबकि अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू ने पोल्ट्री को प्रभावित किया है।

ऐसे में जंगलों में फैलने से जानवरों की विलुप्त हो रही प्रजातियों पर खतरा मंडराने लगा है। मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल सौमित्र दासगुप्ता के मुताबिक बर्ड फ्लू का पहला मामला हिमाचल प्रदेश के पोंग डैम में मिला।

इसके बाद ऐसी खबरें भी आई हैं कि यह केरल और गुजरात के वनों तक पहुंच गया है। जहां बर्ड फ्लू से बत्तखों की प्रजातियां प्रभावित हुई हैं।

मंत्रालय वनों में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए मत्स्य विभाग जैसी अन्य एजेंसियों की मदद ले रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ये देखना होगा कि पक्षियों की कौन सी अन्य प्रजातियां बर्ड फ्लू से संक्रमित हुई हैं।

संक्रमित पक्षियों में होते हैं ये लक्षण
बर्ड फ्लू से प्रभावित पक्षियों में दौरे, डायरिया, लकवा जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। एडवाइजरी में सभी चीफ वाइल्डलाइफ वॉर्डन्स से माइग्रेटरी पक्षियों की निगरानी करने के साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाने को कहा गया है।

दिल्ली में बिगड़े हालात
दिल्ली में हालात बिगड़ रहे हैं। सरकार ने संजय झील में बत्तखों के बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए जाने के बाद शहर के बाहर से प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) और पैक चिकन बेचने पर रोक लगा दी है।

ऐसे पुणे स्थिति सीरम इंस्टीट्यूट से निकली कोरोना की पहली खेप, देखें एक झलक

हिमाचल में भी रोक
दिल्ली के साथ हिमाचल प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के डर के बीच अन्य राज्यों से आ रहे सभी पोल्ट्री उत्पादों पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।