14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया ये एजेंडा

लॉकडाउन के दौरान बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से की अपील घरों में रहकर महापुरुषों की किताबें और वीडियो देखें लॉकडाउन के दौरान घरों में योग जरूर करें

2 min read
Google source verification
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया ये एजेंडा

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया ये एजेंडा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 540 के पार हो गई है। इस वायरस से निपटने के लिए देश के 32 राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। जबकि चार राज्यों में कर्फ्यू लागू किया गया है। वहीं लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देश भर के अपने कार्यकर्ताओं को सात सूत्री एजेंडे पर अमल करने को कहा है।

कार्यकर्ताओं से योग करने पर जोर

भाजपा के संगठन महामंत्री ने निर्देश जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि लॉकडाउन के दौरान घरों में रहें, सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें और समाज से दूरी बनाकर रखें। इस दौरान घर में प्रेरणादायक महापुरुषों के भाषणों को सुनें और पढ़ें। इस दौरान योग जरूर करने पर भी बल दिया गया है।

ये भी पढ़ें; Coronavirus: मजदूरों, गरीबों पर आफत बनकर टूटा कोरोना, पेट भरने के लाले

कार्यकर्ताओं से कठिन घड़ी में संयम बनाए रखने के निर्देश

भाजपा कार्यकर्ताओं को यह भी कहा गया है कि इस दौरान प्रशासन के साथ सहयोग करें और लोगों को शिक्षित करने में उनका सहयोग करें। संगठन महामंत्री ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि इस कठिन घड़ी में संयम बनाए रखें। अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया कराएं। जो लोग इस कठिन घड़ी में देश और समाज की सेवा कर रहे हैं, उनका हौसला बढ़ाने को भी कहा गया है। खासकर स्वास्थ्य कर्मी, सरकारी कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मचारी जो इस कठिन घड़ी में समाज के सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उनका विशेष ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: बिहार में लॉकडाउन के बाद नीतीश ने दी बड़ी सौगात, 1 महीने का मुफ्त में मिलेगा राशन

पार्टी ने सभी बैठकें और राजनीतिक गतिविधियों पर लगा रखी है रोक

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के दौरान नकारात्मक विचार से बचने और समाज में सकारात्मक विचार फैलाने को भी कहा है। गौरतलब है कि पहले ही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियों को रद्द कर दिया है। सभी राज्य इकाइयों को भी इस पर अमल लाने को कहा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग