आपको बता दें कि भाजपा इस 15 अगस्त को बेहद खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा अभियान लेकर आई है। इस अभियान के तहत आपको मुफ्त में तिरंगा आपके घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के कराने के लिए क्रेप्टिल डॉट कॉम वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा बिहार राज्य के सह प्रभारी सीआर पाटिल ने ट्विटर पर लिखा- बस कुछ ही दिनों मे आप तक पहुँच जाएगा, आपका-हम सब का प्यारा तिरंगा। 15 अगस्त से पहले आप के घर निःशुल्क तिरंगा पहुँचायेंगे, साफ नियत, सही विकास हर गाँव तिरंगा, हर घर तिरंगा।