29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने पांच राज्यों में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, बाबुल सुप्रियो मैदान में उतरे

Highlights लॉकेट चटर्जी सहित कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है। बाबुल सुप्रियो को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 Mar 2021, 5:45 PM IST

babul supreo

बाबुल सुप्रियो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी दी है।

भाजपा ने बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी सहित कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ केरल में मेट्रो मैन श्रीधरन व तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू सुंदर पर भी दांव लगाया है।

ये भी पढ़ें: घायल होने के बाद पहली बार सियासी मैदान में उतरीं ममता बनर्जी, व्हीलचेयर से रोड शो में हुईं शामिल

बंगाल: बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी लड़ेंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर आए हैं। सुप्रियो को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है। वहीं अभिनेता यशदास गुप्ता को चंडीतला से मैदान में उतारा गया है। सांसद लॉकेट चटर्जी चुरचुरा से चुनाव लड़ेंगी। सोनारपुर साउथ से अंजना बासु, डोमजुर से राजीव बनर्जी, पायल सरकार बेहाला ईस्ट से, अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है।

तमिलनाडु :कमल हासन के खिलाफ उम्मीदवार उतारा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों दूसरी सूची जारी करते हुए कहा, तमिलनाडु में भाजपा एनडीए के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ेगी।

अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम से चुनाव लडेंगे। वरिष्ठ नेता एच राजा कराईकुडी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अपनी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कमल हासन के खिलाफ कोयंबटूर साउथ सीट लड़ाने का मन बनाया है। वहीं अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर तमिलनाडु में थाउजैंड लाइट्स विधानसभा सीट से भाजपा की तरफ से लड़ेंगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग