बजट में वित्त मंत्री ने एग्रीकल्चर सेक्टर के बारे में घोषणाएं करते हुए कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के उत्पाद की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि साल 2020-21 में सरकार ने किसानों से 1.72 लाख करोड़ रुपए का धान खरीदा गया। निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2013-14 में सरकार की ओर से किसानों को 33874 करोड़ रुपए दिए गए थे, जबकि 2019-20 में यह राशि बढ़कर 62 हजार करोड़ से अधिक हो गई। किसानों को दी जाने वाली इस रकम में इजाफा जारी रहा और पिछले साल 2020-21 में यह आंकड़ा बढ़कर 75050 करोड़ पहुंच गया। इस तरह से देश के 43.36 लाख किसानों को इसका लाभ हुआ।