26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के बिल्डर को मारने की मिली थी धमकी, फिरौती न मिलने पर तय दिन कर दी हत्या

अपने ही बैंक्विट हॉल के सामने राजेंद्र गोयल की हुई हत्या, बदमाश 50 लाख की मांग रहे थे फिरौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 29 Jul 2018, 1:06 PM IST

mafia raj

बिल्डर को मारने की मिली थी धमकी, तय दिन कर दी हत्या

नई दिल्ली। नई दिल्ली के विकास नगर में शनिवार को एक बिल्डर की हत्या हो गई। बिल्डर को उसी दिन मारा गया जिस दिन उसे मारने की धमकी मिली थी। 50 लाख की फिरौती के लिए मारे गए राजेंद्र गोयल के दोस्त अमित चौहान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फिरौती की कॉल के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए दोस्त से कहा था। पिछले दिनों एक शख्स ने कॉल कर गोयल को धमकाया था और कहा था कि चार दिन तेरे, पांचवां दिन हमारा। इस धमकी के बाद राजेंद्र ने पुलिस के पास जाने का मन बनाया।

ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर किया छलनी

राजेंद्र गोयल और अमित दोनों शुक्रवार को निहाल पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और रिपोर्ट दर्ज करवाई थी,लेकिन गोयल की हत्या करने वाले ने फोन पर दी धमकी को सच कर दिया और शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के रणहोला इलाके में राजेंद्र गोयल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें छलनी कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। दोस्त अमित चौहान ने बताया कि हम दोनों मेट्रो से एक दोस्त के घर जा रहे थे,तभी राजेंद्र के नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल आते ही राजेंद्र काफी घबरा गया। उनसे पूछा कि क्या बात है। इस पर उन्होंने बदमाशों की तरफ से कॉल के बारे में बताया। इस पर राजेंद्र ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को दोनों पुलिस चौकी पर पहुंचे तो पता चला कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

अपने ही बैंक्विट हाल के सामने हुई हत्या

गोलियों से छलनी किए जाने के बाद राजेंद्र के भाई सोनू उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। सोनू ने बताया कि जिस बैंक्विट हॉल के सामने भाई की हत्या हुई,उसमें सिर्फ एक समारोह हुआ था और वहां दो महीने पहले गोयल परिवार की बेटी का जन्मदिन था। यहां हॉल उन्हीं ने बनवाया था। वहां दूसरा प्रोग्राम होना था 30 अगस्त को। उन्होंने सोचा था कि उसी दिन इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे।