हादसे के वक्त बस गोपालगंज से यात्रियों को लेकर सीवान की ओर आ रही थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमलौरी के बीएड कॉलेज के पास बस ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और वह सड़क के किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई। मुफस्सिल थाना के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बस का अगला टायर फट जाने के कार बस अनियंत्रित हो गई, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।