दरअसल, राजस्थान ( Rajasthan ) के राजाखेड़ा से यूपी के राठ हमीरपुर जा रही श्रमिकों से भरी बस गुरुवार रात बिठौली थाना क्षेत्र के गांव पहलन मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय करीब 35 प्रवासी बस में सवार थे। बस खाई में गिरने की वजह से सभी उसमें फंस गए। बस के गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों ने एक दूसरे की मदद कर सभी घायलों को एक घंटे में बाहर निकाला।