3. होटेल में मेजर लीतुल गोगोई और कश्मीरी महिला के साथ-साथ जाने को लेकर उठे विवाद के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन ने एक ऑडियो जारी करते हुए कहा है कि घाटी की महिलाएं सेना के जवानों से दूर रहें क्योंकि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए उन्हें बतौर हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हिज्बुल की ओर जारी ऑडियो क्लिप में कमांडर रियाज नाइकू ने कहा है, 'कश्मीरी लड़कियों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनका जासूस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं, रियाज ने कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि सेना लड़कियों को हिज्बुल के खिलाफ जासूस के रूप में प्रयोग कर रही है।