26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैन्य अधिकारी पर सीबीआई ने दर्ज किया मर्डर केस, जांच आयोग ने कही चौंकाने वाली बात

'आजाद के माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्तों को एक कमरे में बंद कर दिया गया, लेकिन उन्होंने खिड़की से देखा कि एक कमांडो ने उसे गोली मार दी और बाद में उसके शव के पास बंदूक फेंक दी गई।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 2 Aug 2018, 7:30 PM IST

CBI

सैन्य अधिकारी पर सीबीआई ने दर्ज किया मर्डर केस, जांच आयोग ने कही चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली। मणिपुर में सीबीआई ने एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ हत्या से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स के मेजर विजय सिंह बलहारा और सात अन्य जवानों पर 12 साल के आजाद खान की हत्या का आरोप लगा है। सभी पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मृतक का नहीं था कोई आपराधिक रिकॉर्ड

सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हो चुके जस्टिस संतोष हेगड़े के नेतृत्व में बने आयोग ने 4 मार्च 2009 को हुई इस घटना को फर्जी एनकाउंटर बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस छात्र की हत्या हुई वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। कथित तौर पर हत्या से पहले ही उसे घर से उठाया गया था और करीब दो महीने पहले हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और दूसरे कड़े आरोपों के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। दूसरी तरफ सुरक्षा बलों के तथ्यों के मुताबिक मृतक पर पीपुल्स यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट से जुड़े होने का संदेह जताया गया था, जो कि स्थानीय सरकार के अनुसार प्रतिबंधित नहीं है।

जस्टिस हेगड़े की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

जस्टिस हेगड़े की टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, 'आजाद के परिजनों ने कहा कि आजाद और उसका दोस्त कियाम आनंद सिंह घर के बरामदे में अखबार पढ़ रहे थे, जहां उनके माता-पिता और रिश्तेदार भी मौजूद थे। इसी दौरान सुबह करीब 11:50 बजे सुरक्षाकर्मी घर पर आए और आजाद को पास के खेत में ले गए। वहां परिजनों के विरोध के बावजूद उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद आजाद के माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्तों को एक कमरे में बंद कर दिया गया, लेकिन उन्होंने खिड़की से देखा कि एक कमांडो ने उसे गोली मार दी और बाद में उसके शव के पास बंदूक फेंक दी गई।'