मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ को सबसे ज्यादा 9,000 करोड़, हरियाणा को 5,444 करोड़ और तेलंगाना को 5,500 करोड़ रुपए दिए गए है। केंद्र सरकार ने करेंट फिस्कल ईयर के लिए सामान्य किस्म धान के लिए 1,868 रुपए प्रति क्विंटल तय की है। जबकि A ग्रेड किस्म के लिए 1,888 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से MSP तय की गई है। सरकार ने 2020-21 खरीफ सीजन के लिए पूरे देश से कुल चावल खरीद का लक्ष्य 495.37 लाख टन रखा है।