23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Coronavirus: हाइवे पर बढने लगा ट्रैफिक, संक्रमण रोकने की चुनौती

Coronavirus: हाइवे पर बढने लगा ट्रैफिक, संक्रमण रोकने की चुनौती

-ट्रक के अलावा अन्य छोटे वाहनों के आवागमन को मिल सकती है छूट-सडक़ परिवहन मंत्रालय ने जागरूकता के लिए जारी किया चालकों के लिए एनिमेटेड वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 27 Apr 2020, 7:40 AM IST

Coronavirus: हाइवे पर बढऩे लगा ट्रैफिक, संक्रमण रोकने की चुनौती

Coronavirus: हाइवे पर बढऩे लगा ट्रैफिक, संक्रमण रोकने की चुनौती

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के संक्रमण धीमा पडऩे के साथ लॉकडाउन ( Lockdown ) में ढील देना भी सरकार ने शुरू कर दिया है।

इसके चलते जहां पहले ट्रकों के आवागमन की छूट दी गई, वहीं अब दुकानें खोलने के आदेश हो चुके हैं। आने वाले दिनों में छूट का दायरा बढऩे के साथ सरकार के सामने वायरस के संक्रमण ( Coronavirus Infection ) रोकने की चुनौती है।

इस बीच हाइवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए केन्द्रीय सडक़ व परिवहन मंत्रालय ( Union Ministry of Roads and Transport ) ने चालकों के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

कोरोना को लेकर संघ प्रमुख भागवत का बड़ा बयान— जानें वायरस से लड़ने का बताया क्या फार्मूला?

सरकार के आदेश के बाद देशभर में माल ढुलाई के लिए ट्रक, ट्रेलर चलाने की छूट मिलने के बाद हाइवे पर दिनों-दिन ट्रैफिक बढ़ रहा है।

इसके साथ ही सरकार की चिंता भी बढ़ रही है। इसको देखते हुए मंत्रालय ने सबसे पहले ट्रक व लॉरी चालकों को जागरूक करने का निर्णय किया है।

इसके तहत एनिमेटेड वीडियो के साथ टोल नाकों पर कोरोना से संक्रमण के बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद की आई कोरोना रिपोर्ट, जानें क्या निकला रिजल्ट

चालकों को दी जा रही सलाह-

-खुद को स्वच्छ रखें
-जब भी मौका मिले तब साबुन से हाथों को धोएं
-वाहन चलाते समय व बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें
-अपने वाहन को रोजाना सैनिटाइज करें
-मास्क के प्रयोग के बाद उसे साबुन से धोएं
-अपने वाहन में हमेशा सैनिटाइटर रखें
-नियमों के अनुसार ट्रक में सहायक और चालक के अलावा किसी अन्य के साथ यात्रा न करें
-एक-दूसरे से उचित दूरी बनाएं रखें
-चेक पोस्ट/लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट/ढाबों पर लोगों के निकट संपर्क में आने से बचें

प्रधानमंत्री मोदी ने 91 साल के पूर्व विधायक को अचानक मिलाया फोन, जानें दोनों के बीच क्या हुईं बात?