चंद्रयान 2 के लैंडर और रोवर से चंद्र सतह की फिजिकल ऑबजर्वेशन के डेटा के अभाव में इसरो ने कहा कि सोडियम, कैल्शियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, टाइटेनियम और लोहे जैसे तत्वों का पता लगाने के लिए पेलोड को जैसे काम करना चाहिए, वैसे काम कर रहा है। इतना ही नहीं इसरो को यह भी उम्मीद है कि चांद पर दिन होते ही विक्रम लैंडर एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।