23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / चंद्रयान 2: नासा के हाथ लगी बेहद अहम तस्वीरें, विक्रम लैंडर को लेकर हो सकता है बड़ा खुलासा

चंद्रयान 2: नासा के हाथ लगी बेहद अहम तस्वीरें, विक्रम लैंडर को लेकर हो सकता है बड़ा खुलासा

चंद्रयान 2 को लेकर नासा के हाथ लगी अहम तस्वीरें तस्वीरों का नासा करेगा विश्लेषण, विक्रम को लेकर फिर जगी उम्मीदें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 19 Sep 2019, 6:32 PM IST

Chandrayaan 2

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान 2 को लेकर सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या विक्रम लैंडर से दोबार संपर्क स्थापित हो पाएगा। विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करने के लिए इसरो लगातार काम कर रहा है। इतना ही नहीं कई अन्य स्पेस एजेसिंयों से भी मदद ली जा रही है। लेकिन, अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। इसी बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के हाथ बेहद अहम तस्वीरें हाथ लगी है। इस खुलासे से लैंडर विक्रम को लेकर एक बार फिर उम्मीदें जगी है।

दरअसल, जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं विक्रम लैंडर से संपर्क की उम्मीदें भी खत्म हो रही हैं। लेकिन नासा के एक प्रयास ने फिर आस जगाई है। नासा ने अपने ऑर्बिटर द्वारा चांद के उस हिस्से की तस्वीरें खींची हैं, जहां लैंडर ने सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था। फिलहाल, नासा इन तस्वीरों की समीक्षा कर रहा है।

एक मीडिया हाउस के मुताबिक, NASA के एक प्रॉजेक्ट साइंटिस्ट का कहना है कि लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास से गुजरने के दौरान कई तस्वीरें लीं, जहां से विक्रम ने उतरने का प्रयास किया था। एलआरओ के डेप्युटी प्रॉजेक्ट साइंटिस्ट जॉन कैलर ने नासा का बयान साझा किया, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि ऑर्बिटर के कैमरे ने कई अहम तस्वीरें ली हैं।

पढ़ें- आखिर विक्रम लैंडर से नासा का क्यों नहीं हुआ संपर्क, सामने आई यह सच्चाई

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि LRO टीम नई तस्वीरों का विश्लेषण करेगी और पहले की तस्वीरों से उनकी तुलना कर यह देखेगी कि क्या लैंडर नजर आ रहा है? रिपोर्ट में कहा गया कि नासा इन तस्वीरों का विश्लेषण, प्रमाणीकरण और समीक्षा कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस वक्त ऑर्बिटर वहां से गुजरा था उस वक्त चंद्रमा पर शाम का समय था। लिहाजा, इलाके का ज्यादातर हिस्सा पिक्चर में कैद हुआ होगा।

पढ़ें- चांद की सतह पर भारत और चीन के मून मिशन का आमना-सामना, जानिए फिर क्या हुआ?

अब देखना यह है कि नासा अपने रिपोर्ट में किस तरह का खुलासा करता है। क्योंकि, अगले दो दिन बेहद अहम हैं अगर विक्रम संपर्क हो गया तो बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी। लेकिन, अगर नहीं हुआ तो चांद पर अंधेरा हो जाएगा और दोबार संपर्क होने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी।