पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट किया, "संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे काले कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल 21 दिसंबर को 'बिहार बंद' करेगा। हम सभी संविधान प्रेमी, न्यायप्रिय, धर्मनिरपेक्ष दलों, गैर-राजनीतिक संगठनों और आम जनमानस से अपील करते हैं कि बढ़-चढ़कर इसे सफल बनाने में सहयोग दें।"