
पंजाब सरकार ने सहायता राशि देने की घोषणा की।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर किसान आंदोलन के मुद्दे पर बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दो किसानों की मौत पर गहरी संवेदना जताई है। दोनों की मौत केंद्र सरकार की नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान हुई थी। सीएम अमरिंदर सिंह ने मृतक किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। अमित शाह से किसान आंदोलन के मुद्दे पर बातचीत के बाद मीडिया को बताया था कि उन्होंने केंद्र से इस समस्या का हल जल्द निकालने की अपील की है। सीएम ने किसान आंदोलन को देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ा मसला भी बताया था।
बता दें कि मानसा जिले के बछोना गांव के किसान गुरजंत सिंह की दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मृत्यु हुई थी। जबकि मोगा जिले के भिंडर खुर्द गांव के 80 वर्षीय गुरुबचन सिंह की बुधवार को मोगा में ही विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
Updated on:
03 Dec 2020 03:46 pm
Published on:
03 Dec 2020 03:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
