अधिकारियों के अनुसार- चंडीगढ़ और अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में विलंब हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसी तरह कई ट्रेनें भी तय समय से काफी पीछे चल रही थीं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में शीत लहर की वर्तमान स्थिति आगे भी जारी रह सकती है।