
Colleges and hostels to open in Bengaluru from tomorrow,
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से जारी जंग के बीच अब जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। पहले की तुलना में अब रोजाना संक्रमण के मामलों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
अगस्त के बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों में तमाम चीजें खुलनी शुरू हो गई थी। हालांकि कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज अभी भी बंद हैं। इन सब के बीच खबर आ रही है कि बेंगलुरु में कल से सभी कॉलेज और हॉस्टल खुल जाएंगे हालांकि इसके लिए सभी छात्र-टीचर का होगा कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।
बता दें कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के अबतक 8.62 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 8.23 लाख के करीब लोग ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मामले बेंगलुरु से ही हैं। यहां अब भी 17 हजार 769 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते घंटे में शहर में 840 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। हालांकि 847 लोग ठीक भी हुए हैं।
Published on:
16 Nov 2020 07:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
