25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / गोवा की एक कंपनी ने 296 किलोग्राम की फिश पैटी तैयार कर गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

गोवा की एक कंपनी ने 296 किलोग्राम की फिश पैटी तैयार कर गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

गोवा की एक कंपनी ने 296 किलोग्राम वाली फिश पैटी बनाकर गिनीज वर्ल्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Jun 2018, 7:23 PM IST

फिश-पैटी बनाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

गोवा की एक कंपनी ने 296 किलोग्राम की फिश पैटी तैयार कर गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

पण्जी। गोवा से एक बड़ा ही दिलचस्प खबर सामने आई है। गोवा की एक कंपनी ने 296 किलोग्राम वाली फिश पैटी बनाकर गिनीज वर्ल्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फिश पैटी को 'फिश कटलेट’ भी कहा जाता है। बता दें कि इस फिश पैटी को बनाने में गोवा के मशहूर सी-फूड का फी इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि ये फिश पैटी 29 सेंटीमीटर ऊंची है और इसकी गोलाई 122 सेंटीमीटर है।

296 किलोंग्राम है फिश-पैटी का कुल वजन

आपको बता दें कि गोवा में चल रहे एक इवेंट के दौरान यह नया और अनोखा रिकॉर्ड बना है। बता दें कि इस फिस पैटी का कुल वजन 296 किलोग्राम है और इसे ट्रिनिटी के शेफ स्टाफ ने ही तैयार किया है। इस कंपनी के चेयरमैन जोसेफ डायस हैं जो के गोवा के ही रहने वाले हैं। जोसेफ के पास सी-फूड की बहुत सारी जानकारियां है। वे सी-फूड के बारे में हर तरह की जानकारी रखते हैं।

नेपाल के कामी शेरपा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 22वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को किया फतह

सी-फूड को बनाने में 12 घंटे का लगा वक्त
आपको बता दें कि यह शानदार नया और अनोखा विश्व रिकॉर्ड गोवा के ट्रिनिटी नाम की कंपनी ने बनाया है। यह कंपनी हॉस्पिटैलिटी, फूड और वेबरेज में डील करती है। बता दें कि इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। बता दें कि यह ईवेंट गोवा के क्लिनरी फोरम के तहत आयोजित किया गया था। इसके लिए स्थानीय लोगों और संस्थाओं ने भी काफी मदद की। आपको बता दें कि ट्रिनिटी के चेयरमैन जोसेफ डायस ने कहा कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 12 घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि इसे और भी ज्यादा लजीज बनाने के लिए तमाम तरह के मसाले भी तैयार किए गए। फिश और मसालों को तैयार करने में पांच घंटे का वक्त लगा। इसके बाद इसे बेक किया गया। 296 किलोग्रााम की फिश पैटी बनाने वाले शेफ की टीम को गोवा के रहने वाले शेफ प्रसाद पॉल ने ही लीड किया। उन्होंने बताया कि हम 200 किलोग्राम के पुराने मापदंड से आगे बढ़ना चाहते थे। इसके लिए यहां पर फूड एंड ड्रग की टीम मौजूद थी। सभी अफसरों ने फिश पैटी का मापन किया और फिर गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में इसे दर्ज किया। जोसेफ ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी की गई और तस्वीरें भी ली गई।