28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SVPNP Academy में दीक्षांत समारोह आज, पीएम मोदी 131 आईपीएस प्रोबेशनर्स से करेंगे बात

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ( Pm Modi ) आज आईपीएस प्रोबेशनर्स से बातचीत करेंगे। 28 महिला सहित कुल 131 आईपीएस ( IPS ) ने एसवीपीएनपी अकादमी में किया बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Sep 2020, 8:19 AM IST

Pm Modi

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ( Pm Modi ) आज आईपीएस प्रोबेशनर्स से बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) शुक्रवार सुबह 11 बजे हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ( Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy ) के दीक्षांत समारोह ( Convocation ) में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी ( pm modi ) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड कार्यक्रम के दौरान IPS प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत करेंगे। बातचीत के दौरान पीएम आईपीएस प्रोबेशनर्स से विचार भी साझा करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्विट में लिखा है कि शुक्रवार 4 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( Video Conferencing )के माध्यम से IPS प्रोबेशनरों को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करूंगा।

संसदीय समिति ने FB इंडिया से 200 मिनट में पूछे 100 सवाल, जवाब देने के लिए मिले 7 दिन

बता दें कि 131 आईपीएस अधिकारियों ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ( SVPNP Academy ) में अपना बुनियादी पाठ्यक्रम का पहला चरण पूरा कर लिया है। इनमें 28 महिला आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। एसवीपीएनपीए में इन प्रोबेशनर्स ने अपने 42 सप्ताह के बुनियादी पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रोबेशनर्स अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी और हैदराबाद में स्थित डॉ मैरी चन्ना रेड्डी एचआरडी संस्थान से अपना फाउंडेशन कोर्स पूरा करने के बाद 17 दिसंबर, 2018 को अकादमी में शामिल हुए थे।

लोबसंग सांग्ये ने साधा चीन पर निशाना, कहा - तिब्बत समस्या का समाधान के लिए दलाईलामा से बात करें ‘शी’

बुनियादी पाठ्यक्रम के अन्तर्गत आईपीएस प्रोबेशनर्स को कानून, जांच, फोरेंसिक, नेतृत्व एवं प्रबंधन, अपराध विज्ञान, सार्वजनिक व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा, नैतिकता और मानव अधिकारों, आधुनिक भारतीय पुलिस तंत्र, रणनीति, हथियार प्रशिक्षण जैसे विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण दिया जाता है।

Omar Abdullah ने अपनी नई किताब में किस दुविधा का किया जिक्र, जानिए पूरा डिटेल

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग