मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मरकज से कुल 23 सौ लोगों को निकाला गया है। इनमें 500 व्यक्ति ऐसे हैं जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए हैं। इन 500 लोगों में से कुछ को खांसी, किसी को बुखार तो किसी में कोई और लक्षण है। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इनके टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्ट रिपोर्ट दो-तीन दिन में आने की उम्मीद है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से कई लोग कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं और इसी के चलते संभव है कि अगले दो-तीन दिन में दिल्ली में कोरोना रोगियों की संख्या तेजी से ऊपर जाए।