scriptदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 96 लाख के पार, महाराष्ट्र में बढ़े सबसे ज्यादा मरीज | corona recovering in country crosses 96 lakhs, Maharashtra increases | Patrika News

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 96 लाख के पार, महाराष्ट्र में बढ़े सबसे ज्यादा मरीज

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2020 03:21:28 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर 95.53 हुई फीसदी, पिछले 24 घंटे में 24,337 नए मामले सामने आए
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सबसे ज्यादा 1649 सक्रिय मामले महाराष्ट्र में बढ़े

coronavirus in delhi

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण का असर कम होने से इसके मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और अब इनकी दर तीन फीसदी रह गई है। वहीं दूसरी ओर देश के राज्यों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दें कि देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर और राज्यों में कोरोना से संबंधित किस तरह के आंकड़ें सामने आए हैं।

यह भी पढ़ेंः- आखिर क्यों पड़ रही है रिकॉर्डतोड़ सर्दी, दिल्ली में शिमला से भी कम तापमान

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 96 लाख के पार
– कोरोना से निजात पाने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढ़ते हुए 96 लाख के पार पहुंच गई है।
– कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर 95.53 फीसदी हुई।
– पिछले 24 घंटे में 24,337 नये मामले सामने आए।
– संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 55 हजार से अधिक हो गई है।
– 24 घंटे में कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 25,709 है।
– एक्टिव केसों की संख्या में 1, 372 कटौती देखने को मिली है।
– देश में कुल एक्टिव की संख्या 3.03 लाख पर आ र्ग है।
– बीते 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 333 है।
– मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,45,810 हो गया है।

यह भी पढ़ेंः- अमरीका बेरोजगारों को हर हफ्ते देगा 22 हजार रुपए, जानिए किन लोगों को मिलेंगे 44 हजार रुपए

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा इजाफा
– पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले 1649 महाराष्ट्र में बढ़े।
– महाराष्ट्र, में 24 घंटे में 2024 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
– सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 63,867 हो गई है।
– करीब 17.84 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं।
– पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से राज्य में 98 मरीजों की मौत हुई है।
– प्रदेश में मृतकों आंकड़ा बढ़कर 48,746 हो गया है।

यह भी पढ़ेंः- अमरीकी इकोनाॅमी को मिले 900 बिलियन डाॅलर बूस्टर डोज से शेयर बाजार में गिरावट

देश के राज्यों में कोरोना का हाल

राज्यसक्रिय मामलेस्वस्थ होने वाले लोगों की संख्याकुल मौतें
अंडमान निकोबार88473261
आंध्र प्रदेश42028674457076
अरुणाचल प्रदेश2251635055
असम35202108721017
बिहार51402396931352
चंडीगढ़43718328308
छत्तीसगढ़165582474803181
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव933522
दिल्ली1014859658010277
गोवा97248371721
गुजरात119402191254234
हरियाणा58882489352821
हिमाचल प्रदेश519646257876
जम्मू कश्मीर38541125681841
झारखंड17081103071010
कर्नाटक1451688294412009
केरल617686412852816
लद्दाख3548801124
मध्यप्रदेश113182164853481
महाराष्ट्र63867178390548746
मणिपुर166325646337
मेघालय49912620134
मिजोरम15439637
नागालैंड4961127373
ओडिशा7503216471836
पुड्डुचेरी34536777626
पंजाब56181522235201
राजस्थान124222839572617
सिक्किम3745075124
तमिलनाडु959378531511983
तेलंगाना65902736251515
त्रिपुरा23432561380
उत्तराखंड6177787271413
उत्तरप्रदेश172455491908196
पं बंगाल177715096979360
कुल3036399606111145810
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो