महिला के बेटे को पकड़ने के लिए दिल्ली सरकार के सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया। उसके बाद दिलशाद गार्डन और ओल्ड सीलमपुर में 123 मेडिकल टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने 4032 घरों में रहने वाले 15 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की, जिनमें कोरोना के लक्षण मिले, उन्हें क्वारेंटाइन किया गया। मेडिकल टीम की मेहनत और लगन रंग लाई और अब वहां एक भी कोरोना के मरीज सामने नहीं आ रहा है।