बीजेपी नेता किरीट सौमैया ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है। सौमैया ने सीधे-सीधे वधावन बंधुओं पर कई आरोप लगाए हैं। यस बैंक घोटाले में DHFL की भूमिका, DHFL के प्रमोटर्स धीरज और कपिल वधावन को यस बैंक मामले में समन, प्रवर्तन निदेशालय का धीरज और कपिल वधावन को पूछताछ के लिए बुलाना, कोरोना वायरस फैलने का हवाला देकर ED के सामने वधावन बंधुओं का पेश न होना, इन सभी बातों का जिक्र किरीट सौमैया की चिट्टी में है। अहम सवाल तो ये भी है कि धोखाधड़ी मामले में जो भाई जमानत पर हैं उन्हें वीआईपी सुविधा कैसे मिली?