बता दें महाराष्ट्र में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 22,08,586 तक पहुंच गई। वहीं बीते 24 घंटों में 47 और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 52,440 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, विदर्भ, पुणे और मुंबई में तेजी से नए मामले सामने आने से पिछले 13 दिनों में एक लाख मामले जुड़े हैं।