scriptकेरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी, नियमों के पालन का आदेश | Coronavirus cases rise in Kerala and Maharashtra | Patrika News
विविध भारत

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी, नियमों के पालन का आदेश

Highlights

केरल में 1,011,956 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
महाराष्ट्र का हाल देखा जाए तो यहां पर 2,071,306 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्लीFeb 17, 2021 / 06:54 pm

Mohit Saxena

corona case in kerela and Maharshtra
नई दिल्ली। भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है, मगर अभी भी कई राज्य संक्रमण की चपेट में हैं। खासकर केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर अभी भी मामलों में तेजी देखी गई है।
पश्चिम बंगाल चुनाव: भारतीय जनता पार्टी में मशहूर अभिनेता यश दासगुप्ता हुए शामिल

अभी तक के आंकड़ों के अनुसार केरल में 1,011,956 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 61,030 मामले सक्रिय बताए जा रहे हैं। वहीं करीब 4,016 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र का हाल देखा जाए तो यहां पर 2,071,306 मामले सामने आए हैं। इनमें से करीब 38,307 मामले सक्रिय हैं। अब तक यहां पर 51,591 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में ऐसे हालात होने के कारण मुंबई की मेयर बुधवार को आम जनता के बीच पहुंच गईं। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा। इसके साथ मास्क और हाथ धोने की प्रक्रिया को अनिवार्य बताया। इसका पालन हो रहा है कि नहीं, इसके लिए उन्होंने बुधवार को एक लोकल ट्रेन में सफर किया। यहां पर उन्होंने आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zdcpb

Home / Miscellenous India / केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी, नियमों के पालन का आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो