3.5 किलोग्राम पोर्टेबल वेंटिलेटर की कीमत 1.5 लाख
नोएड के अग्वा हेल्थकेयर में इस वेंटीलेटर को रोबोट वैज्ञानिक दिवाकर वैश और न्यूरोसर्जन दीपक अग्रवाल ने तैयार किया है। न्यूरोसर्जन दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश को वेंटिलेटर से न जूझना पड़े, इसके लिए ये मिनी पोर्टेबल वेंटिलेटर तैयार किया गया है। इसका वजन महज 3.5 किलोग्राम है। ये बेहद कम बिजली के खर्च पर भी चल सकता है। इससे कम गंभीर मरीजों को अस्पताल से घर में शिफ्ट किया जा सकेगा। इसकी कीमत 1.5 लाख से शुरु होती है।