महाराष्ट्र के पुणे पुणे जिले में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। पुणे में अब तक कुल केस 15 कोरोना के पाॅजिटिव पाए गए हैं। दूसरे नंबर पर 19 मामलों के साथ केरल ( Kerala ) है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार शाम को ऐलान किया कि राज्य में सभी शॉपिंग मॉल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इससे पहले वहां स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम भी 31 मार्च तक के लिए बंद किए जा चुके हैं।